Loading...

रोहड़ू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 16.77 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 6 Aug 2025 Edited 6 Aug Quick read

रोहड़ू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मखीनाला के पास एक कार से 16.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। विशेष टीम ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

रोहड़ू:

गुप्त सूचना पर दी दबिश
उपमंडल रोहड़ू की विशेष पुलिस टीम ने मखीनाला के पास छापेमारी कर कार से नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने 25 वर्षीय रोहित कुमार (मोहाली, पंजाब), 28 वर्षीय विशाल दत्ता (प्रतापनगर, अंब) और 23 वर्षीय दीपिका (चंडीगढ़) को मौके से गिरफ्तार किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि तीनों आरोपी रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में चिट्टा तस्करी में सक्रिय थे। उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।