HNN/ मंडी
भारतीय वुशू संघ और हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 22वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता गुरुवार को मंडी के पड्डल मैदान में सम्पन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में जतिन लाल ने कहा कि वुशू खेल शारीरिक क्षमता को बेहतर करने के साथ-साथ संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में सहायक है। वुशू न केवल एक खेल है, अपितू आज के दौर की जरूरत भी है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस खेल के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है, लेकिन वर्तमान दौर में देश की युवा पीढ़ी को यह कला सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज राज्य की युवा पीढ़ी इस खेल को अपनाकर प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग ले रही है, जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश वुशू संघ की सराहना की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस मौके उन्होंने विजेताओं को पदक भी वितरित किए। हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पी.एन. आजाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





