लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खुशी ठाकुर ने झटका सिल्वर मेडल

PRIYANKA THAKUR | 16 दिसंबर 2021 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रांची में 62 किलोभार वर्ग में बजाया प्रदेश का डंका 

HNN / बद्दी

बद्दी की दंगल गर्ल खुशी ठाकुर ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। गणपत राय इंडोर स्टेडियम होटवार रांची में अंडर-15 ग्रीको रोमन स्टाईल प्रतियोगिता में खुशी ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। पहले तीन मुकाबलों में कर्नाटक, झाडख़ंड व गुरजात की पहलवानों को पटकनी देकर खुशी ठाकुर ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

फाइनल मुकाबले में हरियाणा की पहलवान पटकनी देने में खुशी ठाकुर चूक गई और द्वितीय स्थान हासिल किया। 15 से 17 दिसंबर तक होने की वाली इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 30 कुश्ती खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में बालक व बालिका रैसलर अपने जौहर दिखाएंगे। बद्दी के घरेड़ में दसवीं कक्षा की छात्रा खुशी ठाकुर ने अपने काबलियत के दम पर दंगल गर्ल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

खुशी ठाकुर हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के कई मुकाबलों में युवक रैसलरों को भी पटकनी दे चुकी हैं। हिमाचल कुश्ती संघ के सचिव जगदीश कुमार व कोच महेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अंडर-15 प्रतियोगिता में खुशी ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। खुशी ठाकुर के पिता बेअंत ठाकुर ने बताया फाइनल मुकाबले में खुशी ने हरियाणा की पहलवान को कड़ी टक्कर दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मॉडल हासिल करने के बाद खुशी ठाकुर के घर और वार्ड नंबर-2 में जश्न का माहौल है और परिवार को बधाईयां दी जा रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]