HNN / काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में बुधवार को पहली राष्ट्रीय इनामी वेटलिफ्टिंग लीग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जूनियर महिला विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड़ ने स्वर्ण पदक जीता। वही , 45 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की अंजली पटेल ने रजत पदक और महाराष्ट्र की दिव्या व्यवहारे ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा 40 किलोग्राम भार वर्ग के यूथ वर्ग में तमिलनाडु की ए पोशिका को स्वर्ण पदक, ओडिशा की जोशना सावर ने सिल्वर और अरुणाचल प्रदेश की काकेन डोयोम को कांस्य पदक हासिल हुआ। इसके अतिरिक्त यूथ महिला वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की अस्मिता धोने को स्वर्ण पदक, पुणे की वानी पुरी ने सिल्वर मेडल औरराजस्थान की लक्ष्मी तिवारी ने कांस्य पदक जीता।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





