लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल की रेणुका सिंह का शानदार प्रदर्शन, पदक से सिर्फ एक कदम दूर

PRIYANKA THAKUR | 4 अगस्त 2022 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल देवभूमि में जन्मी रेणुका सिंह का राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में बारबाडोस को हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और पदक जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।

जानकारी के अनुसार टीम इंडिया ने 163 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की टीम आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी। रेणुका ने अच्छी गेंदबाज कर पहले ओवर की तीसरी गेंद पर दिएंद्रा डॉटिन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हैली मैथ्यूज को आउट कर दिया। इसके बाद तो एक छोर से विकेटों की झड़ी लग गई और स्कोर अचानक 5 ओवर में 19 रन पर 4 विकेट हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चारों शुरुआती विकेट रेणुका ने झटके। रेणुका से पहले दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं। शिमला के ही सुन्नी की सुषमा वर्मा भी भारतीय महिला टीम में खेल चुकी हैं। हरलीन देओल भी भारत की ओर से खेली हैं। रेणुका के शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]