राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में कई हस्तियों को साल 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और गीता प्रेस के दिवंगत अध्यक्ष राधे श्याम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
राधे श्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति कोविंद ने राधे श्याम खेमका के पुत्र कृष्ण कुमार खेमका को उनका पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने जनरल बिपिन रावत की बेटी कृतिका और तारिणी को उनका पुरस्कार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को सार्वजनिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया।
पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को भी पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा एसआईआई के एमडी सायरस पूनावाला ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण प्राप्त किया। सच्चिदानंद स्वामी को भी पद्म भूषण सम्मान दिया गया। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पद्मश्री से सम्मान किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





