HNN / राजगढ़
जिला सिरमौर वालीबॉल संघ द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राजगढ़ के नेहरू मैदान का चयन किया गया। जिला सिरमौर वालीबॉल संघ के अध्यक्ष पृथ्वी राज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 दिसम्बर से राजगढ़ में ही आयोजित की जानी है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में पूरे जिला भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रदर्शन के आधार पर 15 पुरुष व 14 महिला खिलाडियों का चयन किया गया।
चयन समिती में डीईपी रंजोत सिंह, रणदीप ठाकुर, सुखदेव भारद्वाज के साथ अमन ठाकुर सम्मिलित रहे। संघ के महासचिव भाग सिंह ने बताया कि आज से दोनों टीमो के लिए इसी मैदान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग की जिला सिरमौर टीम में निताली, दीपाली, अंकिता, समृधी, महक, रिशिका, नेहा, सुहानी, मिताली, वंदना ,पुष्पा , जोशना , दिव्या व ताशील का चयन किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जबकि पुरुष वर्ग में जितेन्द्र की अगुवाही में कुलदीप, आयुष , रजनीश, ऋतिक , अभय , माही , ब्रिजेश , संजू , अभिशेक , रितेश , अभिवन , प्रतीक , रोहित व शुभम जिला वालीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला टीम की कोच डीईपी महाविद्यालय राजगढ़ डॉ. शशी किरण जबकी पुरुष टीम के कोच सुखदेव भारद्वाज व राजेश ठाकुर होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





