HNN/ कुल्लू
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा खंड निरमंड की खेल प्रतियोगिता बागीपुल में करवाई गई। इसमें महिला मंडल रस्साकसी, युवक मंडल वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन का आयोजन किया गया। महिला मंडल रस्साकसी में महिला मंडल ठोड़ू ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही महिला मंडल नोर द्वितीय स्थान पर रहा।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवक मंडल शील प्रथम रहा तो वही द्वितीय स्थान पर शलोग युवा मंडल रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विदेषु द्वारा रसिक को हराकर हासिल किया प्रथम स्थान। जहां महिला मंडल रस्साकसी प्रतियोगिता में कुल आठ महिला मंडलो ने भाग लिया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नो युवक मंडलो ने भाग लिया एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी मैनेजर हिमांशु शर्मा मौजूद रहे। वही ओम राज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने उपस्थित युवा मंडलों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारी मानसिक एवं शारीरिक फिटनेस के लिए अति आवश्यक है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





