HNN/ शिमला
रुस-यूक्रेन युद्व के बाद बन रहे हालातों के बाद यूक्रेन में फंसे हिमाचली विद्यार्थियों को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र व राज्य सरकार से इन विद्यार्थियों की सकुशल घर वापसी की मांग की है। आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मिडिया से अनौपचारित बात करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युद्व के कारण यूक्रेन में आए दिन हालात खराब हो रहे हैं और वहां अध्यनरत भारतीय छात्र अपनी सुरक्षित वतन वापसी के प्रति चिंन्तित हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के कई देशों ने युद्ध की आशंका को देखते हुये यूक्रेन में पढ़ रहे अपने छात्रों की वतन वापसी के लिये समय रहते कदम उठाये परन्तु भारत सरकार ने इस पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई और भारत सरकार उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में व्यस्त रही। उन्होने कहा कि भारत सरकार की नाकामियों के परिणाम स्वरुप आज यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थी व उनके परिजन सुरक्षित वतन वापसी के प्रति चिन्तित हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होने कहा कि भारतीय छात्रों की वतन वापसी में इतना विलम्ब भारत सरकार की नाकामियों को उजागर करता है। उन्होने कहा कि अगर भारत सरकार भी अन्य देशों की भाति समय रहते उचित कदम उठाती तो आज यूक्रेन में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज मिडिया के समक्ष कीव में फंसे हिमाचल प्रदेश के छात्रों से वीडियो कॉल के माध्यम से जमीनी हकीकत की जानकारी ली।
वीडियो कॉल पर कीव से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के छात्र विनायक व अन्य छः विद्यार्थियों जिनमे तीन लड़कियां भी हैं ने कहा कि हम अपने रिस्क पर कीव से बाहर निकल रहे हैं। भारतीय दूतावास ने यह कहते हुये पल्ला झाड़ दिया है कि हम केवल आपको रेलवे स्टेशन तक पंहुचा सकते है। कुलदीप सिंह राठौर ने जब इन विद्यार्थियों से पूछा कि आपको किस प्रकार की मदद की जरुरत चाहिये तो इन विद्यार्थियों ने हताश होते हुये सरकार की व्यवस्था के प्रति अपनी नारजगी प्रकट करते हुये कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है।
इन विद्यार्थियों ने कहा कि यदि भारत सरकार ने समय रहते उचित कदम उठाये होते तो आज हमें इतनी मुश्किलों का समाना नहीं करना पड़ता। इन विद्यार्थियों से कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी किस प्रकार डर के साये में कीव की सड़को पर पैदल चल कर वतन वपसी के लिए संघर्श कर रहे हैं और जगह जगह बंदूके ताने सेना के जवानों का सामना कर रहे है। इन विद्यार्थियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल वतन वापसी के लिए केन्द्र व हिमाचल सरकार तक उनकी आवाज पंहुचाई जाये।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





