लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माउंटेन टैरेन बाइक रेस का आयोजन, सतपाल सत्ती ने हरी झण्डी दिखाकर……..

SAPNA THAKUR | 22 नवंबर 2021 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा माउंटेन टैरेन बाइक रेस का आयोजन किया गया। 45 किलोमीटर लम्बी इस रेस का आरंभ पीरनिगाह से हुआ जो बल्ह खालसा होते हुए हण्डोला और फिर वापिस पीरनिगाह आकर समाप्त हुई। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हरी झण्डी दिखाकर इस रेस का शुभारंभ किया। रेस में महिला व पुरूष अंडर-19, अंडर 23 व 23 प्लस आयुवर्ग में प्रतियोगिता करवाई गई।

प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में अश्मीत डोगरा प्रथम, आर्यन चड्ढा, द्वितीय व पार्थ शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 23 वर्ग में हर्ष ठाकुर ने प्रथम, अभिषेक शर्मा ने द्वितीय व विशाल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि 23 प्लस में विशाल संदल ने प्रथम, जसवीर सिंह ने द्वितीय तथा सोमनाथ ने तृतीय स्थान हासिल किया। सतपाल सत्ती ने विजेताओं को खेल विभाग की ओर से नकद पुरस्कार भी प्रदान किये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने बताया कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में टोक्यो आलंपिक में भाग लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर बुलाकर उनका मनोबल ही नहीं बढ़ाया बल्कि भारत में खेलों के लिए विश्व स्तरीय ढांचा तैयार करने के लिए खिलाड़ियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऊना को खेल नर्सरी माना जाता है।

इस जिला ने भी देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के भीतर भी खेलों के लिए ढांचागत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण स्तर पर भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। गांव-गांव में जिम के साथ-साथ स्कूल के खेल मैदानो के सुधार पर भी करोड़ों रूपयों की राशि व्यय की जा रही है ताकि प्रतिभाओं को निखरने के अवसर मिलें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]