लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतीय सेना में तैनात हिमाचल के जवान का निधन

Shailesh Saini | 15 मार्च 2025 at 8:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि, नम आंखों से हरियाणा नारायणगढ़क मोक्ष धाम में दी अंतिम विदाई

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

नाहन: भारतीय सेना में तैनात हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले भारतीय सेना की 28वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के लांस नायक (ऑपरेटर) धर्मेंद्र का दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में निधन हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शनिवार दोपहर बाद  हिमाचल के साथ लगते हरियाणा के नारायणगढ़ के मोक्ष धाम में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।  

जानकारी के अनुसार दिवंगत लांस नायक (ऑपरेटर) धर्मेंद्र (30) पिछले करीब साढ़े 10 साल से सेना में सेवाएं दे रहे थे। दिवंगत धर्मेंद्र को 3 फरवरी से 2 मार्च तक 28 दिनों का पर्सनल आकस्मिक अवकाश मिला था।

इसके बाद 3 मार्च से 17 मार्च तक 15 दिनों की पितृत्व अवकाश पर थे। मूल यूनिट 41 फील्ड रेजिमेंट था, लेकिन अगस्त 2024 से वह 28वीं बटालियन में सेवा प्रदान कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को उन्हें जौंडिस की शिकायत हुई। इसके बाद कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां में वह हेपेटाइटिस-ए से ग्रस्त पाए गए। इससे उनका लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हो गया।

हालत बिगड़ने पर 13 मार्च की सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और डायलिसिस दिया गया।

अस्पताल में ईलाज के दौरान रात साढ़े 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टरों ने करीब सवा 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मृत्यु का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम और गंभीर लेप्टोस्पायरोसिस बताया गया।

बता दें कि उनके पिता धनीराम हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। दिवंगत धर्मेंद्र छह महीने पहले एक बेटे के पिता बने थे। दिवंगत धर्मेंद्र की मौजूदा पोस्टिंग जम्मू में थी, जहां से वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि परिवार ने 15-20 दिन पहले ही एक भंडारे का आयोजन भी किया था। जवान के असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोपहर बाद उनका शव पैतृक गांव गुमटी लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतेष्टि की गई।

उधर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोपहर बाद दिवंगत लांस नायक (ऑपरेटर) धर्मेंद्र का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]