लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा में प्रकोष्ठों की भरमार चुनाव से पहले ही हार की बौखलाहट- आनंद परमार

Ankita | 15 फ़रवरी 2024 at 10:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हाशिए पर रखे फ्रंटलाइन वर्करों को अब दे रहे हैं प्रकोष्ठों का लॉलीपॉप

HNN/ नाहन

प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर अपनी हार को देखते हुए अब प्रदेश भाजपा बौखलाहट में है। जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा में गुटबाजी चरम पर आ चुकी है। वहीं प्रदेश भाजपा जातीय सांप्रदायिकता के साथ-साथ सामाजिक सांप्रदायिकता को भी फैलाना शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में देव समाज चिकित्सा वर्ग तथा व्यापार वर्ग का भी बीजेपी अब राजनीतिक इस्तेमाल करना शुरू कर चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आनंद परमार ने कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन अभी तो चिकित्सक वर्ग, देव समाज तथा व्यापारियों का वर्गीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा किस-किस वर्ग को बांट दे यह गंभीर विषय बन गया है। आनंद परमार ने कहा कि भाजपा संगठन में यूज एंड थ्रो का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा में जो फ्रंटलाइन वर्कर थे आज वह सब हाशिए पर हैं।

प्रदेश के संगठन अध्यक्ष अब इन नाराज फ्रंटलाइन वर्करों को संगठन में प्रकोष्ठों का लॉलीपॉप देकर मनाने की कोशिश कर रहे हैं। परमार ने बताया कि भाजपा में काबिल नेतृत्व की कमी साफ देखी जा सकती है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अधिकतर पहले से अहम पदों पर बैठे लोगों को ही तवज्जो दी गई है।

परमार ने कहा कि यदि सोलन जिले की बात की जाए जहां से प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से ताल्लुक रखते हैं वहां पर भी दो बार हार का सामना कर चुकाने के बावजूद रतन पाल सिंह को जिला अध्यक्ष बना दिया गया। मंडल अध्यक्ष की बात की जाए तो जो अपना ही चुनाव हार गया उन्हें फिर से मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। परमार ने कहा कि जिला सिरमौर भाजपा की बात की जाए तो यहां पर भी वही जिला अध्यक्ष और फिर से पुराने चेहरे को ही मंडल अध्यक्ष बनाया है।

उन्होंने कहा कि जब इन दोनों जिलों में भाजपा संगठन की ऐसी स्थिति है तो प्रदेश में किस तरह से गुटबाजी प्रखर है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है तथा समाज के हर वर्ग को एक विचारधारा के साथ जोड़कर साथ लेकर चलती है।

उन्होंने बताया कि भीषण आपदाओं के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीद पर एकदम खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति के चलते किए गए वादों में भले ही देरी हो रही हो मगर हम वायदे से मुकरे नहीं हैं। आनंद परमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में न केवल प्रदेश की अन्य तीन सीटें बल्कि शिमला संसदीय सीट पर भी भारी मतों से कांग्रेस पार्टी की विजई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का वर्कर इस समय हताश है और निराशा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]