लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा ने नाहन में आयोजित किया कांग्रेस के लिए सद्बुद्धि यज्ञ

Ankita | 23 फ़रवरी 2024 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विनय गुप्ता बोले- कांग्रेस ने उद्घाटन पट्टिका तोड़कर किया है गलत कार्य

HNN/ नाहन

दो मंजिला पार्किंग की उद्घाटन पट्टिका तोड़ने को लेकर नाहन भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की है। यही नहीं जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम पुंडीर सहित भाजपा समर्थित पार्षदों के द्वारा बड़ा चौक नाहन में कांग्रेस को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ का भी आयोजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विनय गुप्ता ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूर्व में किए गए भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को इस दो मंजली पार्किंग का नगर परिषद की अध्यक्ष श्याम पुंडीर के द्वारा उद्घाटन किया गया था। विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी पार्षद को नगर परिषद की पार्किंग में उन्हीं की अध्यक्ष के द्वारा उद्घाटन किया जाना नागवारा गुजरा।

विनय गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उद्घाटन के कुछ ही देर के बाद कांग्रेसी पार्षद तथा कुछ पुलिस कर्मियों के द्वारा उद्घाटन पट्टिका को उखाड़ दिया गया। विनय गुप्ता ने कहा कि यह सब कांग्रेस के विधायक के द्वारा प्रशासन पर दबाव डालकर किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस कृत्य की निंदा करती है। उन्होंने कहा यही नहीं भाजपा के द्वारा यज्ञ कर भगवान से प्रार्थना की गई है कि कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उद्घाटन पट्टिका को फिर से लगाया जाए अन्यथा भाजपा आंदोलन कर इसका विरोध भी दर्ज करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]