लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाज के हमले से घायल हुए राज्य पक्षी जुजुराना को वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

SAPNA THAKUR | 4 फ़रवरी 2022 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

वन मंडल चंबा की टीम ने बाज के हमले से घायल हुए राज्य पक्षी जुजुराना को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित मंडल अधिकारी जिला मुख्यालय के कार्लायल पहुंचाया है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य पक्षी की हालत अब खतरे से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल चंबा की टीम सरा नामक जगह पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान अचानक ही उनकी नजर राज्य पक्षी जुजुराना पर पड़ी। वन कर्मियों ने देखा कि राज्य पक्षी पर एक बाज हमला कर रहा है। इसी दौरान राज्य पक्षी अचानक ही नीचे गिर गया जो कि घायल हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद वन कर्मियों ने वक्त न जाहिर करते हुए उसे मौके से रेस्क्यू किया तथा उपचार के लिए वन मंडल अधिकारी जिला मुख्यालय के कार्लायल पहुंचाया। वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि घायल हुए राज्य पक्षी का उपचार चल रहा है तथा हालत में सुधार होने पर इसे उचित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें