लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश भाजपा संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव, बैक फुट और फ्रंट फुट होगा फारवर्ड फ्रंट

Ankita | 5 मई 2023 at 2:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रदेश में 2024 चारों सीटें भाजपा के खाते में जाने के इसलिए बनेंगे आसार…..

HNN/ नाहन

शिमला नगर निगम के चुनावों में अगर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है तो इसमें जिसकी लाठी उसकी भैंस कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। बावजूद इसके भाजपा ने जनमत का स्वागत किया है। सत्ता पक्ष की ताकत और विपक्ष के संगठन में बदलाव की हुई बेमौसमी बारिश का फर्क तो पड़ता ही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बावजूद इसके प्रदेश भाजपा की कमान राजनीति के एक ऐसे चाणक्य के हाथ में है, जहां नीचे से ऊपर तक यानि पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक संगठन के प्रति निष्ठा के साथ जुड़ जाता है ना कि गुटबाजी में। बावजूद इसके 3 धडों में बंटी भाजपा को एकजुट करने में निश्चित ही बड़े बदलावों के कयास लगाए जाने लाजमी भी हो जाते हैं।

तो उधर डॉ. राजीव बिंदल जब आज नगर निगम के चुनावों की जिम्मेवारी के बाद नाहन पहुंचे तो जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ उनका स्वागत किया। इनमें से कुछ ऐसे भी चेहरे थे जो विपरीत परिस्थितियों के दौरान डॉ. राजीव बिंदल से अक्सर दूरी बनाकर रखते थे।

नाहन के दिल्ली गेट से लेकर हिंदू आश्रम तक नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जुलूस देखते बन रहा था। विधानसभा चुनाव में उनकी हार से निराश खास कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक थी। प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से भी रूबरू हुए और स्पष्ट तौर पर संगठन में बदलाव को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया जो अपने आप में हमारी बात की पुष्टि भी करता है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष जयराम सरकार के दौरान बैकफुट पर रहे कार्यकर्ताओं को अब फ्रंट फुट पर संगठित कर सकते हैं। जिनमें जिला अध्यक्ष से लेकर मंडलों तक में हाशिए पर रहे पुराने चेहरों को तवज्जो दी जा सकती है। जिसमें ना केवल पूर्व में मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल शांता कुमार जैसे दिग्गजों के कट्टर समर्थक शामिल होंगे बल्कि जयराम सरकार के दौरान संगठन में पदों पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संगठन के प्रति दायित्व के साथ बांधा जा सकता है।

अब यदि नए प्रदेश अध्यक्ष अपनी बदली हुई रणनीति के तहत आगे बढ़ते हैं तो निश्चित ही कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती बन जाएंगे। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि भले ही राज्य में किसी की भी सरकार हो मगर देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था रखते हुए देश को सुरक्षित मानती है।

जाहिर सी बात है जो आज बात डॉक्टर राजीव बिंदल ने कही उससे तो यह भी स्पष्ट हो जाता है कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार को कैश कर चुका है और जनता यह भी जानती है कि प्रदेश की अधिकतर विकासात्मक योजनाएं केंद्र के भरोसे पर हैं। चूंकि कांग्रेस बार-बार पैसे का रोना रो रही है।

खजाना खाली और भारी कर्ज के मर्ज से कांग्रेस बाहर नहीं निकल पा रही है। ऐसे में जनता केंद्र के प्रति और वह भी एक मजबूत पार्टी के साथ खुद को सुरक्षित मानते हुए भाजपा के साथ जा सकती है। कहा जा सकता है कि प्रदेश की चारों सीटें निश्चित रूप से भाजपा की झोली में पहले सी जाती नजर आती है।

बस देखना यह होगा कि क्या मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्र से चेहरे कौन-कौन होंगे। राजीव बिंदल सभी संसदीय क्षेत्र के 17-17 विधानसभा क्षेत्रों में कौन-कौन सी स्थितियां और कौन-कौन सी परिस्थितियां है इसको लेकर भावी प्रत्याशियों की प्री प्रोफॉरमेंस भी जरूर देखेंगे।

जानकारी तो यह भी मिल रही है कि आने वाले समय में भाजपा तमाम राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से कैंडिडेट नहीं बनाएगी। वही यदि डॉ. राजीव बिंदल की भावी पटकथा की बात की जाए तो आने वाले समय में भले ही नाहन से वह प्रत्याशी ना हो मगर संगठन में उनका कद प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कब और कैसे पहुंच जाए यह भी कहा नहीं जा सकता।

कयास तो यहां तक यह भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में डॉ. राजीव बिंदल को गवर्नर पद की नियुक्ति भी दी जा सकती है। ऐसा भी अगर नहीं हुआ तो निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. राजीव बिंदल की जिम्मेवारी सुनिश्चित होना पक्का माना सकता है।

आज के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व में मंत्री रहे पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, शिलाई के भाजपा प्रत्याशी रहे बलदेव तोमर, बलदेव कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला सिरमौर भाजपा महामंत्री मनीष चौहान सहित भाजपा समर्थित पार्षद प्रधान विदिशा जिला परिषद सदस्य वाह भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित भी रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]