Himachalnow / धर्मशाला
धर्मशाला में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दी अंतिम विदाई
पार्थिव देह घर पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखी गई
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किशन कपूर का पार्थिव शरीर शनिवार देर शाम धर्मशाला स्थित उनके निवास स्थान दाडनू लाया गया। रविवार सुबह उनकी पार्थिव देह को गांव खनियारा के पटोला मैदान में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद मांझी खड्ड श्मशान घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पुत्र शाश्वत कपूर ने दी मुखाग्नि
अंतिम संस्कार के दौरान पूरे राजकीय सम्मान के साथ किशन कपूर को विदाई दी गई। उनके पुत्र शाश्वत कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों की आंखें नम थीं।
नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद किशन कपूर की शव यात्रा में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, हमीरपुर के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, विधायक पवन काजल, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक जनक राज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group