लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के एक गोदाम में नकली शराब की पकड़ी इतनी पेटियां…..

Ankita | 30 मई 2023 at 4:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने नकली शराब की 375 पेटियां पकड़ी है। वहीं पुलिस की टीम मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो गाड़ी से वीआरवी मार्का देसी शराब की 45 पेट्टियां बरामद की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में काबू किए गए दोनों आरोपियों मोहित राजपूत निवासी ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह शराब गौरव मिन्हास नाम के व्यक्ति से हासिल की है। गौरव मिन्हास वही व्यक्ति है, जो करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मंडी में हुए नकली शराब कांड का मुख्य सरगना रहा।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह पूर्व इन्होंने गौरव मिन्हास से 225 बोतल शराब खरीदी थी और उसे ऊना, मैहतपुर तथा हरोली क्षेत्र में छह स्थानीय लोगों को वितरित किया था। 28 मई को मोहित राजपूत तथा अश्वनी पुलिस दल को औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के एक गोदाम में ले गए।

तलाशी के दौरान पुलिस दल द्वारा वीआरवी मार्का देसी शराब की 375 अतिरिक्त पेट्टियां बरामद की गईं तथा उसी जगह पर होलोग्राम व वीआरवी उद्योग के लेबल लगे टेप जले हुए पाए गए। गोदाम में चार श्रमिक कार्य करते थे जो कि गायब पाए गए और उनके मोबाइल फोन भी बंद पाए गए। उन्हें उसी दिन सुबह गोदाम के आस पास देखा गया था।

गोदाम का रेंट एग्रीमेंट आरोपी अशवनी के नाम पर पाया गया जो कि गौरव मिन्हास की अनुशंसा पर किया गया था। पुलिस टीम ने गौरव मिन्हास के निवास स्थान का भी पता लगाया लेकिन वह घर पर न मिला। गौरव मिन्हास पुलिस थाना सुंदरनगर जिला मंडी में पंजीकृत अभियोग में मुख्य आरोपी है तथा जमानत पर रिहा है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें