लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

SAPNA THAKUR | 5 अप्रैल 2022 at 9:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

खाकी पहनने का सपना देख रहे प्रदेश के वह युवा जिन्होंने 23 मार्च को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी आज उसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम आज शाम को घोषित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षकों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। बता दें कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 27 मार्च को ली गई थी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल के 1334 रिक्त पदों के लिए 75803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। कांस्टेबलों के कुल 1334 पदों में से पुरुष कांस्टेबलों के 932 पदों के लिए 60454 और महिला कांस्टेबलों के लिए 311 पदों के लिए 14653 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसका आज परिणाम घोषित कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]