लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नौकरी का सुनहरा मौका, 242 पदों पर भर्ती हेतु इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…..

Ankita | 30 अगस्त 2023 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

विभिन्न उद्योगों एवं कंपनियों में 242 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 31 अगस्त 2023 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने दस्तवेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि मैसर्ज़ कोरोना रेमेडिज प्रा. लि. सोलन में 14 पदों, मैसर्ज़ टेक्निको एग्री लि. बददी में 13 पदों, मैसर्ज गेबरियल इंडिया परवाणु में 15 पदों, मैसज औरो टेक्सटाइल प्रा. लि. बद्दी में 100 पदों व एस. आई. एस. लि. आर. टी. ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड के 100 पद भरे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वी., 12वी., बी.फार्मा., एम.फार्मा. बी.एस. सी., एम. एस. सी., डिप्लोमा मैकेनिकल, इैलेक्ट्रिकल, इैलेक्टोªनिकल अपेक्षित है। उक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रार्थी की आयु 19 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चयनित प्रार्थी को 14000-19000 रुपये का वेतनमान प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।इच्छुक अभ्यर्थी प्रमाण पत्र सहित जिला रोजगार अधिकारी सोलन के कार्यालय में 31 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित बनायें।अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 70189-18595, 78768-26291 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]