HNN / मंडी
राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं और पदक अपने नाम कर रहे हैं। बता दें कि अब जिला मंडी के जोगिंदर नगर निवासी सावन बरवाल ने 14 मिनट 10 सेकंड में 5000 मीटर दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इतना ही नहीं सावन ने 10,000 मीटर की दौड़ में चौथा स्थान हासिल कर एशियन खेलों में भी अपनी जगह बनाई।
वहीं, इससे पहले शनिवार को जिला चंबा की सीमा ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक और सोमवार को 10,000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। तो वही, अब सावन ने कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। बता दे कि 2023 में चीन के बीजिंग में होने वाली एशियन खेलों के लिए हाल ही में लंदन से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद सावन बरवाल ने यह सफलता प्राप्त की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





