लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निषाद कुमार ने ऊंची कूद में फिर रचा इतिहास, पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रांप्रि में जीता स्वर्ण

PRIYANKA THAKUR | 19 सितंबर 2022 at 11:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के रहने वाले पैरा एथलीट निषाद कुमार ने एक बार फिर हिमाचल सहित भारत का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को में आयोजित छठी पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रांप्रि-2022 में हाई जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इतना ही नहीं उन्होंने 2.10 मीटर जंप लगा कर एशिया का नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। अंब उपमंडल के छोटे से कस्बे से सटे बदाऊं गांव के रहने वाले पैरा एथलीट निषाद कुमार इससे पूर्व 2019 में दुबई में हुई प्रतियोगिता में 1.92 मीटर और 2021 में दुबई में ही हुई वल्र्ड ग्रांप्रि में 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी प्रतियोगिता के बाद निषाद ने टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए टिकट भी पक्का किया था। जिसमे उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। अब मोरक्को में हुई इस प्रतिस्पर्धा में निषाद ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]