लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन शहर का एक नगीना और हुआ रुखसत, सदमे में सिरमौर

Ankita | 30 अक्तूबर 2023 at 9:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के थे सदस्य, 50 साल करी भाजपा की सेवा

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नगीना कहलाने वाले नाहन शहर का एक कीमती हीरा दुनिया से रुखसत हो गया है। 10 दिसंबर 1944 को जन्मे ओम प्रकाश सैनी के अचानक बीमार होने के बाद हुई मौत से जिला सिरमौर सहित पूरी प्रदेश भाजपा में शोक की लहर फैल गई है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य ओम प्रकाश सैनी पिछले 5-6 दिनों से बीमार चल रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बताया जा रहा है कि उनके नाक से ब्लडिंग रुक नहीं रही थी जिसके चलते नाहन से उनका बेटा मोहाली एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। ब्लडिंग के ना रुकने तथा प्लेटलेट्स के गिर जाने के चलते ओम प्रकाश सैनी का बीती रात मोहाली में ही स्वर्गवास हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से वह कोमा में भी चले गए थे। ओम प्रकाश सैनी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

तो वहीं वह अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर दुनिया से विदा हो गए हैं। बता दें कि ओमप्रकाश सैनी करीब 50 वर्षों से जनसंघ से जुड़े हुए थे। पुणे जंक्शन भाजपा का एक मजबूत स्तंभ माना जाता था। यही नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्सर पार्टी संबंधी कार्यों को लेकर उनसे सलाह मशवरा आज भी किया करते थे। ओम प्रकाश सैनी नाहन नगर परिषद में पार्षद भी रह चुके हैं।

ओम प्रकाश सैनी नाहन भाजपा मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओमप्रकाश सैनी भाजपा और जनसंघ में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। बड़ी बात तो यह है कि वह करीब 7 -8 दिन पहले पूरी तरह से स्वस्थ थे। हाल ही में हुए भाजपा के जिला कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत भी करी थी। अपने छोटे भाई सुरेंद्र सैनी के साथ नियमित रूप से सुबह और शाम की सैर करना भी नहीं भूलते थे।

शहर में चाहे कोई बीजेपी का हो चाहे कांग्रेस का हर व्यक्ति इसके साथ वह बड़े गर्म जोशी से मिला करते थे। उनके इस तरह से अचानक चले जाने पर पूरा नाहन शहर गम के सागर में डूब गया है।

ओपी सैनी के देहांत पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान, नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की है।

वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इसे पार्टी की बड़ी क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश सैनी भाजपा के कर्मठ सिपाही थे तथा जिला में होने वाले हर कार्यक्रम में वह मुख्य रूप से उपस्थित रहते थे। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सैनी का अंतिम संस्कार आज 30 अक्टूबर को दिन में 12:00 बजे नाहन में ही होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]