लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन के लिए अब बाईपास के निर्माण के रास्ता हुआ साफ

Shailesh Saini | 8 मार्च 2025 at 9:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक प्रथमिकता के तहत 1 महीने में ही स्वीकृत करी राशि, जल्द शुरू होगा निर्माण

हिमाचल नाए न्यूज़ नाहन

दम घुटते नाहन शहर को वैकल्पिक बाईपास मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है।बनोग-जाबल का बाग-कांशीवाला सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 12.36 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ये सड़क न केवल निकट भविष्य में नाहन शहर के लिए वैकल्पिक बाईपास का कार्य करेगी, बल्कि नाहन शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी इस सड़क के निर्माण के बाद खत्म हो जाएगी।

हालांकि, इस संपर्क सड़क का निर्माण अगस्त 2022 में करने की पहल की गई थी, लेकिन चुनावी साल होने के कारण इस पर कोई प्रगति नहीं हो सकी। सड़क परियोजना को 2012 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाया गया था लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हो सका, क्योंकि यह सेना की भूमि थी जिस पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता था।

इस सड़क के लिए पूर्व की सरकारों ने भी अथक प्रयास किए। अगस्त 2022 में रक्षा अधिकारियों ने सड़क के इस हिस्से के निर्माण के लिए कार्य करने की अनुमति प्रदान की थी।सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग इस सड़क के निर्माण के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टैंडर प्रक्रिया अमल में लाएगा।

8.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क से नाहन पंचायत के मझोली, भलगों, धारक्यारी, जाबल का बाग, गाड्डा, बुब्बी, कोटली और रोड़ा वाली गांव भी दोनों प्रमुख नेशनल हाइवों से जुड़ जाएंगे।बता दें कि बाईपास का निर्माण नाहन निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग रही है, क्योंकि एन.एच. 907ए में कई ब्लैक स्पॉट शामिल हैं।

बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री के समीप बनोग से ही नाहन शहर के लिए खड़ी चढ़ाई शुरू होती है, जहां से इस सड़क का निर्माण होना है। शहर जाने के लिए अभी नाहन-कुमारहट्टी सड़क का इस्तेमाल होता है।

सड़क पर भीड़भाड़ और खड़ी चढ़ाई और उतराई की वजह से कई बार कारमेल स्कूल के पास हादसे भी हो चुके हैं। भारी माल से लदे ट्रक भी इस एन.एच. का उपयोग करते हैं।

ऐसे में बनोग-धार क्यारी-कांशीवाला सड़क इस एन.एच. पर भीड़भाड़ को कम करने के साथ-साथ शहर को अनावश्यक यातायात से भी मुक्ति दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

यही स्थिति एन.एच. 07 से नाहन आने के लिए भी है। गोविंदगढ़ मोहल्ला में अक्सर भारी वाहन जाम का कारण बनते हैं। दिल्ली गेट के आसपास के हिस्सों में भी बड़े वाहनों से जाम लगता है। नाहन शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम से की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनोग-कांशीवाला सड़क का निर्माण की मांग वर्षों से चली आ रही थी।

नाहन के लिए ये बड़ी सौगातये सड़क नाहन क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी सौगात है। यह सौगात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गत 4 फरवरी को हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में दी थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने महज एक महीने के भीतर प्रदान कर दी है।

इसके अलावा 1.12 करोड़ रुपए की राशि आर्मी को भूमि अधिग्रहण के बचे हुए भुगतान के तौर पर जमा करवाई जाएगी। इसके अलावा 12 किलोमीटर लंबी जाबल का बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क के लिए 8.19 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण का टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

इसके साथ साथ वन विभाग से संबंधित 1.55 करोड़ रुपए की राशि भी सरकार द्वारा जमा करवाई जा चुकी है। बताना जरूरी है कि विधायक अजय सोलंकी के द्वारा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष रहते हुए मुख्य पूर्व मे रहे मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समक्ष कई बार मांग रखी थी। विधायक बनने के बाद उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री के नाहन आने पर प्रमुख रूप से मुद्दा उठाया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें