लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नगरोटा बगवां में होने वाली देश की पहली इनामी वेटलिफ्टिंग लीग में हिमाचल की बेटियां दिखाएंगीं दमखम

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 12:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में इस बार देश की पहली इनामी वेटलिफ्टिंग लीग होने जा रही है। इस लीग में हिमाचल की बेटियां भी अपना दमखम दिखाएंगी। बता दें कि नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में 14 से 22 जून तक यह लीग करवाई जाएगी। जिसको लेकर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने लीग की तैयारियों शुरू कर दी हैं।

हिमाचल की तरफ से सीनियर वर्ग में मनीष कुमारी चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा यूथ वर्ग में वंशिका, प्रज्ञा शर्मा, नितांजलि, अचल, सिमरन राणा, सुनाक्षी राणा और पलक राणा भी हिस्सा लेंगी। जानकारी के अनुसार इस लीग में देशभर से 450 के करीब महिला प्रतिभागी भाग लेंगी। इस लीग में मीराबाई चानू सहित देश की कई नामी वेटलिफ्टर हिस्सा लेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]