लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धार करेवड़ी में मनाई गई संत गुरू रविदास जंयती

SAPNA THAKUR | 17 फ़रवरी 2022 at 4:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

मशोबरा ब्लाॅक की कोटी पंचायत के गांव रवाल्ठी के धार करेवड़ी मे संत गुरु रविदास की जंयती बड़े हर्षोल्लास के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर एसी मोर्चा के लोगों ने धार करेवड़ी के रास्तों व गलियों की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मानक ने की। उन्होने लोगों को संत गुरू रविदास के प्रकटोत्सव दिवस पर अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की उच्च संत परंपराओं में गुरू रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे जिनकी शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होने कहा कि संत गुरू रविदास एक महान संत, कवि, दार्शनिक, और समाज सुधारक थे जिन्होने समाज में फैली छुआछूत जैसी विभिन्न समाजिक कुरितियों के उन्मूलन करने और लोगों को आध्यत्मवाद से जोड़कर प्यार, सदभावना का संदेश दिया था। कसुंपटी भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजाराम ने भी संत गुरू रविदास जंयती की जीवनी पर अपने विचार रखे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]