लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तीसरे टी-20 मैच के दौरान घायल हुए श्रीलंका टीम के कप्तान, कांगड़ा अस्‍पताल में…

SAPNA THAKUR | 28 फ़रवरी 2022 at 12:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा t-20 मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। यहां टी-20 मैच के दौरान श्रीलंका टीम के कप्तान घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें बीती रात उपचार के लिए तुरंत कांगड़ा के श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से सुबह के समय छुट्टी दें दी गई।

हालांकि उन्हें अभी 72 घंटे के आराम की सलाह दी गई है। बता दें कि कल भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम t-20 मैच खेला गया। इसी बीच मैच के दौरान श्रीलंका टीम के कप्तान दासून शनाका घायल हो गए। उन्हें दाएं हाथ की एक उंगली में चोट लग गई। जिसके बाद कप्तान को देर रात कांगड़ा के श्रीबालाजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां उनका एक्स-रे करवाया गया जिसमें उंगली में फ्रेक्चर पाया गया। जिसके बाद उन्हें स्पेशल वार्ड में दाखिल कर दिया और उंगली में प्लास्टर चढ़ाया गया। जिसके बाद उन्हें सुबह तीन बजे के करीब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एहतियात के तौर पर 72 घंटे तक आराम करने की सलाह दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]