HNN/ चम्बा
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के मुताबिक 10 व 19 फरवरी को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
वहीं, 7 व 17 फरवरी को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 11 फरवरी को सुबह आरएलए चुवाड़ी, 4 व 28 फरवरी को सुबह आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 2 फरवरी को आरएलए तीसा, 3 फरवरी को सलूणी तथा 9 फरवरी को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं, वाहनों की पासिंग 8 व 18 फरवरी को चम्बा, 11 फरवरी को दोपहर बाद चुवाड़ी और 28 फरवरी को दोपहर बाद बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी। पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाए। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं होगी। आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है।
यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शेड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




