लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डाॅ. शांडिल ने जडोन गांव की प्रभावित जमुना देवी को वितरित किया 15 लाख रुपए का राहत राशि चेक

PARUL | 28 अगस्त 2023 at 2:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में गत दिनों से भारी वर्षा से प्रभावित जमना देवी के परिवार को राज्य आपदा निधि के तहत 15 लाख रुपए की राहत राशि का चेक भेंट किया। गत दिनों भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण जमुना देवी के परिवार के 07 सदस्यों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस आपदा में उनका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि अपनों की मृत्यु के कारण उपजे दुःख एवं खालीपन को कभी नहीं भरा जा सकता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवदेनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि प्रभावितों के ज़ख्मों पर मरहम लगाकर उनके दुःख को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित बनाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस हृदय विदारक समय में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रभावित परिवार का दुःख साझा करने जडोन पहंचे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की फौरी सहायता राशि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश कोली समाज के अध्यक्ष उत्तम कश्यप ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए तथा ज़िला शिमला के प्रभावित रति राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल के माध्यम से भेंट किया। पूर्व सैनिक कल्याण संघ सायरी व ममलीग के अध्यक्ष नरेश कुमार ने जमुना देवी को 03 हजार रुपए प्रदान किए।

स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी तथा निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डाॅ. गोपाल बेरी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी को शीघ्र ही आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एम.सुधा देवी तथा निदेशक स्वास्थ्य विभाग डाॅ. गोपाल बेरी को उचित दिशा निर्देश जारी किए।

डाॅ. शांडिल ने तदोपरांत पुलिस चौकी सायरी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल आपदा प्रभावित लोगों का कष्ट कम करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों का शीघ्र पुनर्वास हो और उन्हें हर संभव सहायता मिले, इस दिशा में स्वास्थ्य मंत्री कार्यरत हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]