लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जेपी नड्डा ने किया रणनीति में बड़ा बदलाव, इन राज्यों के बदले प्रभारी और…..

Shailesh Saini | 6 जुलाई 2024 at 8:05 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

श्रीकांत शर्मा प्रभारी व संजय टंडन हिमाचल भाजपा के सहप्रभारी

शैलेश सैनी HNN News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन नेतृत्व रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों के प्रभारी व सह प्रभारियों की सूची जारी की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा सह-प्रभारी के नाम भी शामिल है। हिमाचल में उत्तर प्रदेश की वृंदावन विधासभा सीट से विधायक श्रीकांत शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को पार्टी ने 24 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के संगठन प्रभारियों सहित सहप्रभारियों में फेरबदल के साथ नई नियुक्ति की है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी, महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का संगठन प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सहप्रभारी बनाया गया है।

अंडमान और निकोबार में रघुनाथ कुलकर्णी को प्रभारी बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी, छत्तीसगढ़ में विधायक नितिन नवीन को प्रभारी और गोवा में आशीष सूद को प्रभारी बनाया गया है।

हरियाणा में डॉ. सतीश पुनिया को प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया है। डॉ. राधा मोहन अग्रवाल को कर्नाटक का प्रभारी, पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी और अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब में विजयभाई रूपाणीको प्रभारी, उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम को प्रभारी और रेखा वर्मा को सहप्रभारी बनाया गया है। जारी सूचना में बताया गया है कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]