लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खुद में दम नहीं इसलिए मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे भाजपा- सोलंकी

PARUL | 21 मार्च 2024 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोले.. ईमानदारी का दम भरने वाली भाजपा पीपीई किट घोटाले पर दे पहले जवाब, फिर उतरे मैदान में

HNN/नाहन

मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे चल रही भाजपा के प्रत्याशि अपने दम पर मैदान में उतरने से घबरा रहे हैं। यह बयान जारी करते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश पर आई भारी आपदा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ बड़ा धोखा किया है। सोलंकी ने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने संसद में अथवा प्रधानमंत्री से आपदा राहत राशि के लिए ना तो मांग की और ना ही पीड़ितों की पैरवी करी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यही वजह है कि आज भाजपा को खुद पर भरोसा न रहकर कांग्रेस पार्टी से नेताओं और विधायकों की चोरी और खरीद फरोख्त कर रही है। सोलंकी ने कहा कि यही बड़ी वजह है कि प्रदेश में जिस तरीके से प्रजातंत्र का भाजपा ने उपहास किया है उससे जनता के बीच उनकी बड़ी फजियत हुई है। सोलंकी ने कहा आज प्रदेश में भाजपा खुद के बिछाए जाल में खुद फंस गई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज प्रदेश में भाजपा बिखराव की स्थिति में आ चुकी है।

सोलंकी ने कहा कि बागी विधायकों को सर पर बिठाकर भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशियों की निष्ठा को तार तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज भाजपा में कार्यकर्ता पूरी तरह हताश है तथा लोकसभा चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाने की तैयारी में है। सोलंकी ने कहा कि ईमानदारी का ढोल पीटने वाली भाजपा पहले प्रदेश की जनता को यह बताएं कि कोविड काल में भारी जो बड़ा पीपीई किट घोटाला हुआ था उसका क्या किया।

सोलंकी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हताश है निराशा है। यही नहीं प्रदेश में भाजपा एक नहीं बल्कि चार-चार गुटों में बंट चुकी है। महिला शक्ति व महिला आरक्षण की बात करती है तो बताएं कि प्रदेश में कितनी महिलाओं को लोकसभा में उतार रहे हैं। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि भाजपा आम जनता से ज्यादा खुद का विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद संसद में भी डरे सहमे रहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश के भाजपाई सांसद खुद की किसी भी योजना अथवा कार्य को ना तो संसद में उठा पाए हैं और ना ही कोई नई योजना बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर आज भी रेल से अछूता है। रेणुका बांध से विस्थापित होने वाले विस्थापितों के लिए कोई कारगर योजना नहीं बन पाई है। यही नहीं प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भी केंद्र की भाजपा सरकार से भारी नाराज चल रहा है।

सोलंकी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक प्रदेश के कर्मचारियों का एनपीए का पैसा वापस नहीं दिलवाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के पैसे को भाजपा विधायकों और नेताओं की खरीद फरोख्त में खर्च कर रही है। सोलंकी ने कहा कि बावजूद इन सबके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के साथ-साथ केंद्र की अनदेखी के बावजूद आर्थिक संसाधन जुटा कर पीड़ितों को राहत भी पहुंचा रहे हैं।

सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो थोड़ी बहुत ही गंदगी थी वह खुद ब खुद साफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी और लालची किस्म के नेताओं को तवज्जो नहीं देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है यही वजह की एक बार फिर से जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजय करवाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]