लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्या सोलन में भाजपा फिर से अपने लकी नंबर-6 पर खेलेगी दाव

PRIYANKA THAKUR | 28 अगस्त 2022 at 1:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दामाद से कर सकती है भाजपा किनारा, तो महिला और पुरुष में यह है प्रबल दावेदार

HNN / सोलन

2022 विधानसभा चुनाव के लिए सोलन सीट भाजपा के लिए फिर से चुनौती साबित होगी। एक ओर जहां कांग्रेसी विधायक के दामाद पूर्व चुनाव हार चुके हैं, तो इस बार सोलन में भाजपा की ओर से नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। चूंकि ससुर और दामाद के चलते जहां बीते साढ़े 4 वर्षों में भाजपा को मजबूत होना चाहिए था। वही उल्टा दामाद के कारण यहाँ कांग्रेस को ही मजबूती मिली है। वहीं यदि भाजपा की रणनीति की बात की जाए तो इस बार सोलन सीट के लिए महिला को भी मैदान में उतारा जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुरुष वर्ग में अगर बात की जाए तो दावेदारी में सबसे पहला नाम तरसेम भारती का आता है। डाउन टू अर्थ मिलनसार और हर तरह से सक्षम कैंडिडेट माने जा सकते हैं। तरसेम भारती कसुम्पटी से चुनाव भी लड़ चुके हैं। यह शोघी के मूल रूप से रहने वाले हैं, मगर अब सोलन में रहते हैं। संगठन का अच्छा अनुभव भी रखते हैं। तो वही संगठन में जिला महामंत्री नंदराम भी एक अच्छे दावेदार हैं मगर जनता दरबार और संगठन में तरसेम भारती की स्थिति काफी मजबूत है।

अब यहां सबसे पहले यह बताना जरूरी है कि भाजपा के लिए खास तौर से सोलन में 6 नंबर वार्ड लक्की वार्ड माना जाता है। यह वह वार्ड है जहां से डॉ राजीव बिंदल 3 बार विधायक रहे हैं और इससे पहले नगर परिषद सोलन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। मौजूदा समय सोलन नगर निगम में इस वार्ड से पार्षद भी भाजपा की रितिका साहनी है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस वार्ड से जतिन सोनी की पत्नी ज्योति तोमर सोनी भी कैंडिडेट थी मगर उन्होंने रितिका को समर्थन दिया था और उनके पक्ष में बैठ गई थी।

ऐसे में यदि भाजपा महिला पर दाव खेलती है तो ज्योति तोमर सोनी भले ही फ्रेश कैंडिडेट हो, मगर प्रबल दावेदारी रखती है। ज्योति माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी भी है और भाजपा मंडल में आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी है। जबकि उनके पति एनजीओ प्रकोष्ठ सोलन जिला संयोजक भी हैं। ज्योति राजगढ़ के एक गांव से संबंध रखती हैं, मगर उनका ससुराल सोलन में है। उनके फूफा जगतराम तोमर पीजीआई चंडीगढ़ आई डिपार्टमेंट के प्रमुख भी रहे हैं और निदेशक भी। सोलन में इनका परिवार भी काफी लंबा-चौड़ा माना जाता है। सोलन विधानसभा के अंतर्गत 63 पंचायतों और 128 बूथ के वोट समीकरण पर भी इनकी मजबूत स्थिति है।

हालांकि भाजपा में महिलाओं की ओर से शीला एक प्रबल और मजबूत कैंडिडेट हो सकती है, मगर जाति के आधार पर इनके लिए विवाद भी खड़ा होता है। ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए तो भाजपा यदि राजेश कश्यप के अलावा पुरुष वर्ग में तरसेम भारती और महिला की ओर से ज्योति तोमर सोनी पर दाव खेलती है तो निश्चित ही भाजपा एकजुट होकर इस बार इस विधानसभा में कमल का फूल खिला सकती है। सूत्रों की माने तो जिला भाजपा और मंडल भी इन दो नामों पर एकमत नजर आता है। अब यदि संगठन राजेश कश्यप पर दाव खेलता है तो ना केवल गुटबाजी और प्रखर होगी बल्कि कांग्रेस साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों में भी मजबूत स्थिति में आ जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]