लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोविड के बीच लगातार सामने आ रहे स्क्रब टायफस के मामले, अब तक 648…

SAPNA THAKUR | 12 अक्तूबर 2021 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच स्क्रब टायफस के मामलों में भी इजाफा देखने को मिला है। स्क्रब टाइफस पिस्सू के काटने से होने वाला बुखार है, जिसने आजकल प्रदेश के लोगों को तेज़ी से अपना शिकार बनाया हुआ है। यह बुखार खतरनाक जीवाणु ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्ट्रीरिया की वजह से फैलता है।

इससे लिवर, दिमाग और फेफड़ों में कई तरह का संक्रमण होने का खतरा रहता है। हिमाचल प्रदेश में इस साल अब तक स्क्रब टायफस के 648 मामले सामने आ चुके है। इस अवधि के दौरान 4382 टेस्ट किए गए थे। बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश में अब तक स्क्रब टाइफस से छह लोगों की मौत भी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार एहतियात बरतने की अपील कर रहा है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]