34.44 करोड़ में बद्दी बैरियल तो 20 करोड़ का गया परमाणु टोल बैरियर
HNN/ नाहन
9 मार्च को परमाणु और बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के तहत पढ़ने वाले टोल बैरियर की नीलामी जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस बार राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की मेहनत रंग लाई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नीलामी प्रक्रिया में परमाणु बैरियर की बोली 43 फ़ीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि बनाने में कामयाब हुई। तो वहीं बीबीएन के अंतर्गत ढेरों वाल कि वर्ष 2022-23 के मुकाबले बोली 27 फ़ीसदी अधिक गई। तो वही बद्दी बरोटीवाला टोल इकाई की ऑक्शन में 32 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज हुई।
इस नीलामी कम टेंडर प्रक्रिया में नीलामी प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग दक्षिण रेंज पंकज शर्मा, उप आयुक्त बद्दी राजस्व जिला प्रितपाल सिंह, उप आयुक्त मुख्य पर्यवेक्षक विनय चौधरी, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन देवकांत, प्रकाश खाची, मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस नीलामी एवं टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह से तयशुदा नियमों के अनुसार अपनाते हुए शुरू किया गया था। नियम और शर्तों को सब की उपस्थिति में बाकायदा हिंदी भाषा में पढ़कर सुनाया गया। बोली दाताओं में मुख्य रूप से रणछोड़ इंफ्रा दिल्ली, उत्तर प्रदेश के विनोद मलिक, नालागढ़ के जितेंद्र एसोसिएट कंडाघाट के रूप लाल आदि ने भाग लिया।
परमाणु बैरियर की नीलामी प्रक्रिया में दिल्ली की रणछोड़ इंफ्रा द्वारा 20 करोड़ की बोली लगाकर इसे अपने नाम करवाया। तो वही ढेरों वाल यूनिट 12 करोड़ 72 लाख की बोली के साथ जितेंद्र एसोसिएट परमाणु के पक्ष में नीलाम हुआ। बता दें कि इस बैरियर का आरक्षित मूल्य 11 करोड़ 1 लाख 87 हजार रुपए था।
बद्दी बरोटीवाला टोल यूनियन टेंडर के माध्यम से आवंटित हुआ। इस बैरियर की निवेदिता जब खोली गई तो यह के के एसोसिएट के नाम 21 करोड़ 72 लाख रुपए निकली जो कि सबसे अधिक थी। लिहाजा यह टोल बैरियर वर्ष 2023-24 के लिए के के एसोसिएट को आवंटित कर दिया गया।
इस प्रकार यह दोनों यूनिट 27 और 32 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ प्रदेश सरकार को राजस्व जुटा पाने में कामयाब हुए। बड़ी बात तो यह है कि इन दोनों प्रमुख राजस्व क्षेत्रों के उप आयुक्त प्रितपाल सिंह और देवकांत प्रकाश पिछले करीब 10-15 दिनों से अधिक से अधिक राजस्व कैसे जुटाया जा सके इसको लेकर रणनीतियां भी बना रहे थे।
अच्छी बात तो यह है कि इस रणनीति में प्रचार और प्रसार को भी विभाग ने प्रमुखता दी थी। बरहाल 10 मार्च को सिरमौर जिला के टोल बैरियर की ऑक्शन होनी है अब देखना यह है कि क्या यह राजस्व जिला क्या गुल खिलाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




