ऊना में श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का उत्साह देखने को मिला। कथा व्यास ने नशा मुक्ति, स्वदेशी और समाजिक जागरूकता का संदेश दिया, वहीं हजारों श्रद्धालु उत्सव में शामिल हुए।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
श्रीराम जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सागर
ऊना मुख्यालय स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास जगदगुरु विकासदास महाराज ने श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। राम जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया और भजन पर नाचते हुए भगवान रामलला को प्रणाम किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
धर्म, मर्यादा और अवतार का महत्व
विकासदास महाराज ने कहा कि श्रीराम का जन्म सामान्य नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा और मर्यादा स्थापित करने वाला अवतार था। उन्होंने बताया कि दशरथ और रानियों को पुत्र प्राप्ति कैसे हुई और राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के जन्म से अयोध्या कैसे आनंदित हुई। उन्होंने कहा कि आज श्रीराम राष्ट्रीय मर्यादा के प्रतीक हैं और भव्य राम मंदिर कारसेवकों के बलिदान का परिणाम है।
नशा मुक्ति का संदेश—समाज के लिए आव्हान
उन्होंने संत समाज से आग्रह किया कि कथाओं के माध्यम से नशा विरोधी संदेश को घर-घर पहुंचाएं। चिट्टा व सिंथेटिक ड्रग से युवाओं को बचाना आज का धर्म है। कहा, “यदि एक परिवार को भी नशे से बाहर निकाल दें, तो यह हमारी उपलब्धि होगी।”
उन्होंने स्वदेशी अपनाने और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता
कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की, प्रसाद ग्रहण किया और आरती में भाग लिया। इस अवसर पर अविनाश कपिला, राकेश पुरी, राघव पूरी, अश्विनी जेतिक, सनम शर्मा, विजय आगरा, चंदन आगरा, प्रिंस राजपूत, अशोक पुरी, विपिन सैनी, राजेश शर्मा, रितेश गोयल, लखबीर लक्की, राजेश सैनी, मनहोर लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विधायक सतपाल सत्ती ने की कथा श्रवण
सत्ती ने की कथा श्रवण
ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से कथा में पहुंचे। उन्होंने कथा श्रवण कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।
उनके साथ अमृतलाल भारद्वाज, संजीव सोनी, राजेंद्र सैनी, खामोश जेतिक, राजकुमार पठानिया, नवदीप कश्यप, शिव कुमार सांभर और बलविंदर गोल्डी एवं अन्य मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





