Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जीवन लता को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। जीवन लता को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं के पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी किया सम्मानित
जीवन लता की इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने भी उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार विशेष रूप से जीवन लता के गांवों में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। नरेंद्र कुमार ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सम्मान उनके कार्यों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक कुशलता से निभा सकेंगी।
गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व
बता दें कि जीवन लता ऊना जिले के रक्कड़ कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र टब्ब-दो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश की पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें से जीवन लता ने नोडल अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उनका यह योगदान राज्य के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group