लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में 1 अक्टूबर से चलाया जाएगा स्वच्छ भारत अभियान- राणा

PRIYANKA THAKUR | 30 सितंबर 2022 at 1:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की अंतर्गत जिला बिलासपुर में 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 1 अक्टूबर 2022 को करेंगे। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने दी।

उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा गत वर्ष की भांति बिलासपुर के गांव व शहर में इस अभियान को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक को ख़त्म करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष नागरिकों के सहयोग और भागीदारी से 1 करोड़ गीला कचरा और अन्य कचरा को एकत्र कर निष्पादित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान जिला के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]