लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Ankita | 29 अगस्त 2023 at 1:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे निकलने के लिए एक उचित मिलता है। उन्होंने कहा कि मेज़र ध्यानचंद को दुनिया के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनके अपने अलग तरीके से गोल करने के लिए भी याद किया जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि उनकी जन्म तिथि को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं वहीं वे शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आहवान किया।

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना का आहवान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां एक दूसरे जगह की संस्कृति को सीखने का मौका मिलता है वहीं आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा मिलता है।

खेले के गए मैचों के परिणाम
अंडर-19 हॉकी खेल प्रतियोगिता में 9 जिलों की टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच ऊना और हमीपरपुर के बीच खेला गया जिसमें ऊना की हॉकी टीम ने 15 गोल दाग कर टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज की। ऊना की तरफ से हर्ष ने गोल की हैट्रिक लगाते हुए सर्वाधिक 8 गोल दागे।

दूसरा मैच शिमला और कांगड़ा के मध्य खेला गया जिसमें शिमला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 3-2 के अंतराल से हराया। तीसरा मैच सिरमौर और सोलन के मध्य खेला गया जिसमें सिरमौर ने एक तरफा मैच में सोलन को 9-0 से परासत किया। चौथा मैच मंड़ी और बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडी ने बिलासपुर को 3-1 से हराया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]