HNN/ काँगड़ा
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन के सिर पर चोट लगने से उन्हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें आज छुट्टी दें दी गई है। ईशान किशन की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है व वह टीम इंडिया कैंप में लौट गए हैं। अब सूत्रों के मुताबिक ईशान किशन को तीसरे मुकाबले से रेस्ट दिया जा सकता है।
बीसीसीआई द्वारा जल्द ही ईशान किशन को लेकर एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। इसके अलावा दिनेश चांदीमल भी आज होने वाले तीसरे मुकाबले से अनुपस्थित रह सकते हैं। बता दें कि ईशान किशन के सिर पर गेंद लगने के बाद वो हेलमेट उतारकर वहीं बैठ गए थे, जिसके बाद भारतीय फिजियो ने मैदान पर आकर उनकी तहकीकात की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी। सूत्रों के मुताबिक बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने के बाद ईशान को कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एहतियातन तुरंत सीटी स्कैन किया गया। उन्हें पहले आइसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





