लता मंगेशकर का परिवार और डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे हैं। अब लता मंगेशकर की रिश्तेदार रचना ने कहा है कि रोज-रोज दीदी की हेल्थ अपडेट देना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है। रचना का कहना है कि लता जी की हेल्थ को लेकर फैमिली के तरफ से कल यानी 28 जनवरी को अपडेट किया जाएगा। रचना ने कहा कि हर रोज अपडेट देना कठिन है।
इसलिए हम कल दीदी की हेल्थ अपडेट देंगे। बता दें कि बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोविड होने के बाद से आईसीयू में भर्ती हैं। 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लता की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





