लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर नाले में पलटी 50 क्विंटल धान से लदी ट्रॉली

Ankita | 23 अक्तूबर 2023 at 8:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के टाहलीवाल क्षेत्र के बेला बाथू में धान से लदी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है। बता दें ट्राले में लदा 50 क्विंटल धान पानी में गिर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है चालक पूरी तरह से सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के किसान प्रिंस राणा अपनी फसल को ट्रॉली में लादकर रविवार रात मंडी जा रहा था। इसी दौरान अचानक अस्थाई रूप से नाले के ऊपर बनी पुलिया में ट्रॉली का पहिया जमीन में धंस गया। इससे ट्रॉली में लदी 50 क्विंटल धान पानी में गिर गया। ज्यादातर फसल पानी में डूब गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रिंस राणा ने बताया कि उनको करीब लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उन्होंने खेतों से सड़क तक जाने के लिए रास्ते में पड़ते एक नाले पर अस्थाई पुल का निर्माण किया था। लेकिन स्वां नदी की ओर से इस रास्ते से रेत लेकर आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से पुल को क्षति पहुंची और उसी वजह से यह हादसा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]