लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अज्ञात बाइक चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में महिला घायल

PRIYANKA THAKUR | 12 अक्तूबर 2021 at 3:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के अंब में बणे दी हट्टी के समीप एक अज्ञात बाइक चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्कूटी पर सवार महिला घायल हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल महिला की पहचान आशा देवी पत्नी तिलक राज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदार की शादी से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बणे दी हट्टी पुल के समीप गगरेट की तरफ से आ रहे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला का बेटा मनोज तो साइड में गिर गया लेकिन महिला घायल हो गई। वहीं इस घटना के बाद बाइक सवार चालक मौके से फरार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, डीएसपी मनोज जमवाल ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें