HNN/ शिमला
भारत सरकार 23 नए सैनिक स्कूल खोलने जा रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश में नए सैनिक स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है। यह स्कूल हिमाचल प्रदेश समेत देश भर के 11 राज्यों में खोले जायेगे। यह स्कूल कक्षा छह से शुरू होंगे और फिर यह कालांतार में इसमें कक्षाओं की बढ़ोतरी होगी। नए सैनिक स्कूलों को सार्वजनिक निजी भागेदारी के माध्यम से चलाया जाएगा।
सैनिक स्कूल सोसाइटी ने नए सैनिक स्कूलों के संचालन के लिए 19 एनजीओ, निजी स्कूलों और राज्य सरकार समझौता किया है। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बणी में यह स्कूल खुलेगा। अभी सरकारी क्षेत्र में हमीरपुर जिला के अंतर्गत सुजानपुर टिहरा में, जबकि निजी क्षेत्र में सोलन के नालागढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अब प्रदेश में सैनिक स्कूलों की संख्या तीन हो जाएगी। हिमाचल के अलावा उत्तर प्रदेश में मथुरा, लखनऊ, इटावा, हरियाणा में कुरुक्षेत्र में स्कूल खुलेंगे। आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक में एक-एक, छत्तीसगढ़ में चार, केरल, महाराष्ट्र में दो-दो, मध्य प्रदेश में तीन, राजस्थान में चार जिलों में स्कूल खुलेंगे।
भारत सरकार ने देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा है। यह अभी चल रहे 33 सैनिक स्कूलों से अलग होगा। सार्वजनिक निजी साझेदारी योजना के तहत सैनिक स्कूलों की संख्या अब 42 हो गई है। यह स्कूल पहले से ही चल रहे 33 सैनिक स्कूलों से अलग हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group