दो दिन कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्ख़लन का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी शिमला में बालूगंज क्रॉसिंग में सोमवार को भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वाहनों को वाया चक्कर भेजा जा रहा है। राजधानी के देवनगर में भूस्खलन से एनएच आवाजाही बाधित हो गया। मलबे में एक गाड़ी के भी दबने की सूचना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह गांव कोकड़ा, चंबा के रूप में हुई है। महिला के शव को तीसा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार व बुधवार के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कई भागों में 26 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group