Loading...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ी ड्रग्स जब्ती, पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार

PARUL 28 Oct 2024 1 min read

HNN/काँगड़ा

कांगड़ा जिले के इंदौरा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब के अमृतसर के एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए 262 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी कंवलजीत सिंह के पास से बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कांगड़ा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां करने के लिए तैयार है ।