सुरेश कश्यप ने पलटी बाजी, पच्छाद को 300 करोड़ से अधिक दिलवाने में हुए कामयाब

ByPRIYANKA THAKUR

Aug 31, 2021

3 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद में करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

HNN / नाहन

जिला सिरमौर का पच्छाद विधानसभा क्षेत्र अब विकास की एक नई गाथा लिखने जा रहा है। डबल इंजन वाली प्रदेश की जयराम सरकार इस विधानसभा क्षेत्र के ऊपर पूरी तरह से मेहरबान होती नजर आ रही है। 3 सितंबर को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार करीब 300 करोड़ से भी अधिक के शिलान्यास और उद्घाटन पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे हैं। इनमें सडक़ें, आईपीएच की बड़ी योजनाएं और अन्य बहुत से विकासात्मक कार्यों का पिटारा खुलने जा रहा है।

गौरतलब हो कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का गृह क्षेत्र है। यही नहीं उप चुनाव के दौरान खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद की जनता के साथ राजगढ़ के खुले मंच से पच्छाद में ऐतिहासिक बदलाव का वायदा किया था। इसके चलते 3 सिंबतर को मुख्यमंत्री पच्छाद की जनता से किए गए वायदे को पूरा करने जा रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि जहां पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष सुरेश कश्यप और राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और विधायक रीना कश्यप को सुस्त विकास के उलाहने देेते थे।

इसके बाद उनके इस उलाहने पर भी विराम लग सकता है। बड़ी बात तो यह होगी कि 2022 के चुनाव को लेकर जिस प्रकार सुरेश कश्यप ने लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की रूपरेखा रखी थी, उसमें वे पूरी तरह से कामयाब भी हो जाएंगे। बीते पंचायती राज चुनाव में सुरेश कश्यप ने पच्छाद को लेकर अनुमान भी लगा लिया था कि उनके क्षेत्र में होने वाले विकास में कहीं न कहीं चूक हो रही है। इस बड़े डैमेज को 3 सितंबर के बाद पच्छाद भाजपा की यह तिकड़ी डैमेज को कंट्रोल करने में कामयाब मानी जाएगी।

यही नहीं सुरेश कश्यप और बलदेव भंडारी के द्वारा पीच वैली सहित इस विधानसभा क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए भी फल विधायन को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार किया गया है। हालांकि इस योजना का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, मगर 300 करोड़ से अधिक के बजट के खर्चे में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं व किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। हालांकि सरकार के पास अभी 2022 के चुनावों को लेकर एक वर्ष से अधिक समय है। बावजूद इसके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा प्रदेश में कम से कम अपने गृह क्षेत्र व जिला सिरमौर को मजबूत बनाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

वहीं प्रशासन और पच्छाद भाजपा मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में भी जुटी हुई हैं। जिसमें सराहां में बनाए गए डिग्री कॉलेज सहित कई उद्घाटन भी शामिल हैं। इन उद्घाटनों के बाद जिस प्रकार पच्छाद से लगातार पूर्व में मंत्री रहे जीआर मुसाफिर भाजपा घेरते नजर आ रहे हैं। इसके बाद विपक्ष को भी नए मुद्दे तलाशने होंगे। तो वहीं इस दौरे को लेकर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

उधर, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार लगातार विकास की इबारत लिख रही है। पच्छाद की जनता से जो वायदा हमने किया था उसे हमने निभा कर भी दिखाया है। सितंबर माह में मुख्यमंत्री का दौरा पच्छाद की जनता के लिए एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: