लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला-सोलन-रोनहाट बस सेवा शुरू , दर्जनों पंचायते होगी लाभान्वित

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार से शिमला, सोलन, राजगढ़, नोहराधार, हरिपुरधार, गाता धार, नैनीधार बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। इतना ही नही इस क्षेत्र के लोग अपनी नगदी फसलें भी सोलन-मंडी में अब आसानी से बेच पाएंगे। बता दे कि इस रूट पर आज तक कोई भी सरकारी बस नहीं चली।

रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की इस मांग को भाजपा नेता बलदेव सिंह तोमर, एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के समक्ष उठाया था। आज उन्होंने इस मांग को पूरा किया, इसके लिए क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर और एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का इस मांग को पूरा करने के लिए आभार प्रकट किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आभार प्रकट करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत , मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगत राम चौहान, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रणवीर तोमर, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ममता शर्मा, पंचायत प्रधान मदन राणा , एससी मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष बाबूराम शर्मा, बीडीसी सदस्य सेना देवी, पूर्व बीडीसी मेंबर कृपाराम शर्मा, बलिराम शर्मा, आत्माराम शर्मा, बाबूराम शर्मा, सीताराम शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, संतराम, नंबरदार, हीरा सिंह नेगी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें