बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, 25 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

BySAPNA THAKUR

Nov 25, 2021

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में आज सुबह एक भीषण हादसा पेश आया है। इस दौरान एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई तथा बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इतना था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई।

इसके अलावा इस हादसे में अन्य 3 घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह जिला कुल्‍लू की सैंज तहसील में रैला-दो पंचायत के सिउंड-रैला सड़क के जीरो प्‍वाइंट नामक स्थान पर पेश आया।

यहां बोलेरो कैंपर (एचपी 49 2894) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में मझान गांव के 25 वर्षीय टेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके आलावा रेपती राम, वीना देवी और पुनीत कुमार घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से वीना देवी को गंभीर अवस्था में कुल्लू रेफर किया गया है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: