HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। मानसून की शुरुआत से ही अब तक राज्य को करोड़ों का नुक्सान झेलना पड़ा है। इसके अलावा कई लोग अपनी जान तक गवां बैठे है। बड़ी बात तो यह है कि आगामी दिनों के दौरान भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है जिससे नुक्सान का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक़, मानसून से अब तक हिमाचल को 93 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। इस दौरान कई सड़कें, डंगे, बिजली के खंभे और पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई। मानसून सीजन के दौरान सबसे अधिक 87 करोड़ रुपए का नुक्सान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। वहीं मानसून के दौरान पेश आई विभिन्न दुर्घटनाओं में अब तक 66 लोगों की जान गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group