HNN /शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है। पहले यह बैठक 10:30 बजे होनी थी लेकिन अब यह बैठक 11:00 बजे राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक में आज मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। वही , दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार यानि आज से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे हैं।
आगे भी स्कूल और कॉलेज नियमित खुले रहेंगे या बंद होंगे, इसका फैसला आज कैबिनेट बैठक में होगा। वही , कैबिनेट में कुछ बंदिशें बढ़ाई जा सकती हैं। उपचुनाव और त्योहारी सीजन के चलते बीते कुछ समय से लोग लापरवाह हुए हैं, ऐसे में सरकार अब फेस मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ाई जा सकती हैं। कैबिनेट बैठक में स्मार्ट स्कूल वर्दी का टेंडर अवार्ड करने का फैसला भी होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





