HNN / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में नत्थू राम ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार अपने गृह क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा सरकार को 4 सीटों में से 1 सीट भी नही दिला पाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपचुनाव में भाजपा सरकार को जीत दिलाने में असमर्थ रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा है उसके बावजूद भी भाजपा सरकार 4 सीटों में से एक भी सीट पर कब्जा नहीं कर पाई जो बड़े ही दुख की बात है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 4 सीटों पर कब्जा कर भाजपा को शून्य पर ही समेट दिया।नत्थू राम ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि जुब्बल-कोटखाई में भाजपा उम्मीदवार को सबसे कम वोट 2500 पड़े। इसका मुख्य कारण भाजपा सरकार में आपसी फूट का कारण है।
उन्होंने कहा कि पहले निर्दलीय उम्मीदवार चेतन बरागटा जो भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता थे परंतु आपसी फूट के चलते उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार से चुनाव लड़ कर भाजपा को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही रहा तो जयराम सरकार को 2022 का चुनाव में मुंह की खानी पड़ सकती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group